शाहपुरा में आरएसएस का प्रबुद्व नागरिक सम्मेलन संपन्न सोशल मीडिया पर चर्चा के माध्यम से सकारात्मक विमर्श बनें - मनोज कुमार

 



शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पश्चिम (राजस्थान) के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा के माध्यम से सकारात्मक विमर्श बनें। उन्होंने कहा कि प्रचार कम भी नहीं हो और प्रचार की अति भी नहीं जितना आवश्यक अनिवार्य है, उतना प्रचार संतुलन के साथ किया जाए।
सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार शाहपुरा में आरएसएस की ओर से आयोजित प्रबुद्व नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन शाहपुरा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शाहपुरा राजपरिवार के जयसिंह (शाहपुरा बाग रेतिया पैलेस) मौजूद थे। समारोह में जिला संघचालक शंकर लाल तोषनीवाल एवं नगर संघचालक अरविंद कुमार भी मोजूद रहे। 
मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने भारत के गौरवपूर्ण अतीत, भारतीय सनातन संस्कृति और विश्व को इसकी देन का प्रभावी स्वरूप बताया। भारत की प्राकृतिक समृद्धि और वैश्विक विकास में भारत के योगदान को बताया। उन्होंने भारत की विविधता को भारत का सौन्दर्य और गौरव बताया। अनेक विदेशी धार्मिक और सांस्कृतिक कुचक्रों से भारतवर्ष को बचाने में भारतीय समाज की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। समस्त हिन्दु समाज को संगठित और वैभवशाली बनाने के लिए संगठित और समभाव से रहने का आह्वान किया। संघ की स्थापना से लेकर अब तक के संघ के कार्यों की जानकारी देकर सभी को मिलकर रहने का आह्वान किया। 
मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने कहा कि हमारे समाज में लक्ष्मी पूजन की तरह ही शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। दुर्गा पूजन हिंदू समाज का प्रमुख पर्व है, जिसमें शक्ति की आराधना की जाती है। लेकिन आजकल समाज में शक्ति की आराधना छोड़ लक्ष्मी की भक्ति करने लगे हैं।  यही कारण है कि समाज में कई प्रकार की आसुरी शक्तियां उत्पन्न हो गई है। मनोज कुमार ने कहा कि वर्तमान आसुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए लक्ष्मी के साथ शक्ति की आराधना करना भी जरूरी है। संघ की शाखाओं के माध्यम से लोगों में शक्ति पूजन के लिए जागृत करने के व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।
काव्य गीत के बाद जयसिंह के लिखित भाषण का वाचन किया गया। जिसमें उन्होंने ग्लोबलाइजेशन के साथ साथ आर्थिक महाशक्तियों के अर्थ जाल में उलझे भारत पर चिंता व्यक्त की और विदेशी वस्तुओं के उपभोग पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। शाहपुरा नगर के विकास का खाका प्रस्तुत किया और सहयोग का आश्वासन दिया। नगर संघचालक अरविंद कुमार ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार प्रदर्शन किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज