पुर में हादसा- बारिश के चलते मकान धराशायी, दरारों के चलते एक साल से खाली था मकान

 

 भीलवाड़ा हलचल। उपनगर पुर में एक मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान जर्जर होने से परिवार दूसरे मकान में रह रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस घटना से क्षेत्रीय बाशिंदे सहम उठे। 
जानकारी के अनुसार, उप नगर पुर के खटीक मोहल्ले में शिव मंदिर के पास रहने वाले नाथूलाल पुत्र किशनलाल खटीक का यह मकान बताया जा रहा है।  इस परिवार के लोगों का कहना है कि यह मकान एक साल से पूर्व में आई दरारों के चलते जर्जर हो रहा था। इसके चलते परिवार के लोग इस पुश्तैनी मकान को छोड़कर दूसरे मकान में रहने लगे। इन का कहना है कि कल रात आई बारिश के कारण मकान ढह गया। इससे घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोग दूसरे मकान में रहने से बच गये। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना