बेड़च नदी में शव मिला, हाथ पर लिखा है धीरज

 


चित्तौड़गढ़.

बेड़च नदी में आज दोपहर एक शव मिला।  आशंका जताई है कि दो से तीन दिन पुराना शव कहीं ओर से बह कर पानी के बहाव के साथ पहुंचा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

हेड कॉन्स्टेबल मेघराज ने बताया कि दोपहर में पद्मिनी होटल के पास पुलिया से लोगों ने नीचे बेड़च नदी में कुछ को तैरते हुए देखा। कुछ लोगों ने नीचे जाकर देखा तो वह शव निकला। लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

 मृतक के एक हाथ पर धीरज नाम लिखा हुआ है। दूसरे हाथ में एमआई लिखा हुआ है। इसकी उम्र लगभग 28 से 30 साल की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मृतक का फोटो जिले के सभी थानों में और पड़ोसी जिलों के थानों में भेज दिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी भेजा गया। ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि शव कहीं ओर से बह कर आई है और यह दो से तीन दिन पुरानी लाश है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना