दोस्तों को पार्टी देने और नशा करने के लिए बेच दी बकरी, डांट लगाने पर मां को सुला दिया मौत की नींद


जयपुर
मां अपने बेटे के लिए पकवान बना रही थी, उसका जन्मदिन जो था। पिता गांव से बाहर गया था। लेकिन बेटे के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने अपने दोस्तों को पार्टी देने और नशा करने के लिए मां से रुपए मांगे। मां ने मना किया तो घर में दो बकरियों में से एक को पांच हजार में बेच दी। उसके बाद पूरे दिन पार्टी की, नशा किया और जब नशे में घर लौटा तो मां ने बकरी के लिए पूछा। 

बकरी  बेचने की जानकारी मां को मिली तो मां ने बेटे को डांट दिया। बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने मां की हत्या कर दी। सिर में हथौड़ा मार दिया और मां को मौत की नींद सुलाने के बाद मां को बक्से में पैक कर भाग गया। जब पिता घर लौटा तब  राज खुला। घटना झालवाड़ जिले के सुनेल थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि सेमला गांव में रहने वाली नौदानी बाई के बारे में आज सवेरे जानकारी मिली।

उसके पति बालाराम ने जानकारी दी। बताया कि बेटे का जन्मदिन था शायद। वह गांव से बाहर गया था। पत्नी घर पर थी। बेटे ने मार दिया। गांव वालों से पता चला कि उसने ग्यारह हजार की बकरी पांच हजार में बेच दी। पार्टी की और नशा किया। उसका जन्मदिन था। बकरी के लिए मां ने टोका तो मां को मार दिया। लाश को बक्से में छुपा दिया। पुलिस ने बुरी हालत में लाश बरामद की है और अब नाबालिग बेटे और उसके दोस्तों को तलाशा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना