दाढ़ी के पैसे को लेकर ग्राहक और सैलून मालिक के बीच विवाद, डबल मर्डर, सनसनी


महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सैलून में दाढ़ी काटने आए युवक को नाई ने बहस के बाद मार डाला, उसके बाद मृतक के रिश्तेदार ने बदला लेने के लिए आरोपी नाई की हत्या कर दी। जिले के किनवट तालुका ) में हुए इस डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है।  जानकारी के मुताबिक, बोधडी में दाढ़ी के पैसे को लेकर 22 वर्षीय युवक (ग्राहक) और सैलून मालिक (नाई) के बीच विवाद हो गया और फिर सैलून संचालक ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। यह भयावह घटना यहीं नहीं थमी बल्कि बाद में कुछ नाराज अज्ञात लोगों ने नाई यानि सैलून मालिक को भी मौत के घाट उतार दिया। इस मामले ने नांदेड़ समेत पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है।

नांदेड़ के डिप्टी एसपी विजय डोंगरे ने बताया कि एक सैलून में एक व्यक्ति दाढ़ी कटवाने आया था, सैलून चालक ने किसी व्यक्तिगत कारण से व्यक्ति की हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के रिश्तेदार ने सैलून चालक की हत्या कर दी। मामला दर्ज़ किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक युवक का नाम व्यंकटी सुरेश देवकर और मृतक सैलून मालिक का नाम अनिल शिंदे है। व्यंकटी सुरेश गुरुवार शाम को सैलून में शेव कराने गया था। पैसे को लेकर उसका और सैलून मालिक अनिल शिंदे के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि अनिल शिंदे दाढ़ी बनाने वाले हथियार से युवक का गला काट दिया। इसके बाद वह सैलून से भाग गया।इसके बाद अज्ञात लोगों ने सैलून मालिक शिंदे को ढूंढ निकाला और उसे मार डाला। साथ ही बाजार में मौजूद उसके सैलून की दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि शिंदे की हत्या करने वाले मृतक के रिश्तेदार है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा