बिजली आपूर्ति बंद होने से आक्रोश:ग्रामीणाें ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

 

राजसमंद। नाथद्वारा की ग्राम पंचायत नमाना के नैनपुरिया गांव में इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से जहां एक तरफ शहरवासी परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों में भी बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ खासा आक्रोश देखा जा रहा है। नैनपुरिया गांव का है।  ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है, जो ऑटोमेटिक ट्रिप कर जाता है। आलम यह हो गया है कि बिजली के बिना आम लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शुक्रवार से ही बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। ग्रामीणों ने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर फोन लगाकर वापस सही करवाया गया। रोजाना बिजली की हो रही आंख मिचौली से आम लोगों की सब्र का बांध टूटता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द ही नैनपुरिया गांव में सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था बहाल नहीं किया गया तो आने वाले समय में सभी ग्रामीण एकजुट होकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि प्रतिदिन रात को ट्रिप के नाम पर दो से तीन घंटा बिजली आपूर्ति बंद कर दिया जाता है। उपभोक्ता जब फोन लगाकर अधिकारियों से बात करने का प्रयास करते हैं तो अधिकारियों का एक ही रटा -रटाया जवाब होता है कि ऊपर से पावर काट लिया गया है। हल्की सी आंधी या बारिश में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। 

इस दौरान गणेश लाल कीर, शिव लाल कीर, दिनेश कीर, बंशी लाल कीर, कालू कीर, पुरणमल कीर आदि अनेक लोगों ने आक्रोश जताया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा