नाले में मिले युवक के शव की दूसरे दिन भी नहीं हो पाई पहचान

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में माणिक्य नगर इलाके में एक नाले में मंगलवार को मिली लाश की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। भीमगंज पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है। इसे लेकर पुलिस ने जिले के साथ ही प्रदेशभर के पुलिस थानों को सूचना दी है। 
भीमगंज पुलिस ने बताया कि 6 सितंबर को टेलीफोन से सूचना मिली कि भीलवाड़ा शहर में माणिक्यनगर मालीखेड़ा में एक व्यक्ति नाले में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश पाई गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का रंग सांवला है। वह बादामी रंग का बनियान, स्लेटी पेंट पहने है। चेहरे पर सफेद दाढ़ी और सिर पर भी सफेद काले बाल है।   शरीर दुबला-पतला है। पुलिस ने इस मृतक की पहचान के लिए जिला पुलिस के साथ ही प्रदेशभर के थानों को ई-मेल से मृतक की जानकारी से संबंधित इस्तिहार भेजा है।   
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना