VIDEO कॉटन शॉप में आग, मची अफरा-तफरी, हजारों रुपये का नुकसान


 


 भीलवाड़ा विजय/ संपत माली। शहर की नई शाम की सब्जी मंडी में बुधवार सुबह रूई की दुकान में आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग पर दमकल की मदद से काबू पा लिया गया। वहीं आग से हजारों रुपये के नुकसान की बात दुकानदार ने कही है। 
सुरेंद्रकुमार जैन ने बताया कि बुधवार सुबह वे, अपनी फैक्ट्री में थे। इस दौरान शाम की सब्जी मंडी स्थित उनकी दुकान मधुरम कॉटन में आग लग गई। वे, शॉप पर पहुंचे तब तक आग बुझा दी गई थी। दमकल मौके पर खड़ी थी। जैन ने आग से दस से पन्द्रह हजार रुपये के नुकसान की बात कही है। आग के कारण अब तक सामने नहीं आये हैं। उधर, दुकान में आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा