नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी, बदहाल सड़कों के चलते लगा जाम, वाहनों के साथ फंसी रही एंबुलेंस

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर की सड़कें बद से बदत्तर हो चुकी है। इसका खामियाजा शहर की जनता मानसिक व आर्थिक रूप से भुगत रही है। ऐसी ही बदहाल सड़क के चलते गंगापुर तिराहे से बादल सिनेमा तक दोपहर 12.30 बजे जाम लग गया। जाम में आमजन के वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस भी फंस गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी ट्रेफिक पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। ऐसा हर दिन हो रहा है, लेकिन न तो कोई सुनने वाला और न ही देखने वाला है। 
जानकारी के अनुसार, शहर की सड़कें लंबे समय से बदहाल है। बड़े-बड़े गड्ढों के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोग प्रशासन के साथ ही नगर परिषद व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में लोग अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने लगे हैं।  पुर रोड़ की बात करें तो इस रोड़ की काफी हालत खराब है। बादल टाकिज के सामने पुर से शहर मार्ग पर गंगापुर तिराहा और अंडरब्रिज तक सड़क की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में बादल पुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी गलत दिशा से गंगापुर तिराहा की ओर निकल रहा है। ऐेसे में यहां हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार दोपहर12.30 बजे बादल टाकिज से गंगापुर तिराहा तक जाम लग गया। बेरतीब वाहनों के चलते आवाजाही थम गई। जाम में 108 एंबुलेंस भी फंस गई। चालक बार-बार बायरन बजाता रहा। इसके बावजूद मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं आया। बाद में लोगों ने जैसे-तैसे इस मार्ग से वाहनों को निकाला, तब जाकर जाम खुला। बता दें कि इस मार्ग पर ऐसा हर दिन होता है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना