कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भी अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम का पद? खुद दिया जवाब

 


 कांग्रेस का नया बॉस कौन होगा, इसका फैसला 17 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दिन कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। ऐसे में ये तो तय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे।

सबसे बड़ा सवाल है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस का अध्यक्ष बनते हैं तो क्या वो सीएम का पद छोड़ेंगे? दरअसल, कांग्रेस ने मई में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद ‘उदयपुर नवसंकल्प’ जारी किया था। नवसंकल्प में पार्टी संगठन में कई सुधार सुझाए गए थे। इनमें ‘एक व्यक्ति, एक पद’ और ‘एक परिवार, एक टिकट’ की व्यवस्था की बात की गई थी। इस व्यवस्था के बाद अटकलें हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत को सीएम पद छोड़ना पड़ेगा। गहलोत ने अब इन अटकलों पर जवाब दिया है।

'कोई भी लड़ सकता है अध्यक्ष पद का चुनाव'

अशोक गहलोत ने ‘एक व्यक्ति, एक पद' को लेकर कहा कि यह तब लागू होता है जब आलाकमान लोगों को नामित करता है। गहलोत ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव ओपन चुनाव है। इस चुनाव में कोई भी खड़ा हो सकता है। चाहे वो सांसद, विधायक हो या मंत्री। गहलोत ने कहा कि अगर किसी राज्य में कोई मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए खड़ा होता है, तो वह मंत्री भी रह सकता है और चुनाव भी लड़ सकता है।

क्या सीएम बने रहेंगे गहलोत?

गहलोत से जब पूछा गया कि क्या वह सीएम बने रहेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'ये समय बताएगा कि मैं कहां रहता हूं। मैं वहीं रहना चाहूंगा जहां पार्टी को मुझसे फायदा होगा, मैं जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा।' गहलोत ने कहा कि वह पार्टी की सेवा करना चाहते हैं, चाहे दिल्ली में या राजस्थान में।

'पद महत्वपूर्ण नहीं'

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस ने मुझे सबकुछ दिया है। पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। अगर ये मेरे ऊपर है तो मैं कोई भी पद नहीं लेना चाहूंगा। देश की स्थिति को देखते हुए मैं राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहूंगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना