बीजेपी में बदलाव, 24 जिलों के अध्यक्ष बदले , युवाओं को मौका

भोपाल। वीडी शर्मा जब से एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, उसके बाद से ही संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा थी। शनिवार को वीडी शर्मा ने अपनी टीम में व्यापक बदलाव किया है। उन्होंने प्रदेश के 24 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। कई जिलाध्यक्ष तो ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति कुछ महीने पूर्व ही हुई थी। लेकिन प्रदेश नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे थे।

बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में विष्णुदत्त शर्मा की एकतरफा चली है। पहली बार संगठन में उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को जिम्मेदारी दी है। जिला अध्यक्ष बनने वाले लोगों में पूर्व में भाजयुमो और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं, ये सभी लोग वीडी शर्मा के करीबी हैं। वीडी शर्मा ने भी बहुत दिनों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया है।


सुमित पचौरी को भोपाल की कमान
भोपाल में सुमित पचौरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वह युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। विकास विरानी को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास स्थानीय नेताओं से समन्वय स्थापित नहीं कर पा रहे थे।

इन जिलों के बदले अध्यक्ष
वीडी शर्मा ने 24 जिलों के अध्यक्ष बदले हैं। भोपाल नगर सुमित पचौरी, राजेश सोनकर को इंदौर ग्रामीण, कमल माखिजानी को ग्वालियर नगर, कौशल शर्मा को ग्वालियर ग्रामीण, टीकमगढ़-अमित नूना, उमरिया- दिलीप पांडे, सिवनी-आलोक दुबे, नरसिंहपुर-अभिलाष मिश्रा, होशंगाबाद-माधव अग्रवाल, बैतूल-आदित्य शुक्ला, रायसेन-जयप्रकाश किरार, दमोह-प्रीतम लोधी, शहडोल-कमलप्रताप सिंह, बुरहानपुर- मनोज लदवे, गौरवण रणदिवे को इंदौर नगर, गौरव सिरोठिया को सागर, सतना-नरेंद्र त्रिपाठी, रीवा-अजय सिंह पटेल, नीमच-पवन पाटीदार, मंदसौर-नानालाल अठोलिया, देवास-राजीव खंडेलवाल, आगर-गोविंद सिंह बरखेड़ी, धार-राजू यादव और झाबुआ-लक्ष्मण नायक जिला अध्यक्ष बने हैं।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार