पड़ोसी से झगड़े के बाद सिपाही ने की फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के एक जवान द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग करने के चलते एक 27 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।   मृतक युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 8 बजे, उत्तर-पूर्व दिल्ली के मीत नगर इलाके में पुलिस कांस्टेबल का अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।पुलिस ने कहा कि इस संबंध में केस दर्ज लिया गया है और जांच की जा रही है। घटना के संबंध में आरोपी कांस्टेबल के साथ चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी कांस्टेबल सीलमपुर पुलिस स्टेशन में तैनात था।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार