प्रेम देवी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा,व्यापार मंडल के आह्वान पर हमीरगढ़ बंद ,धरने पर बैठे ग्रामीण

 


हमीरगढ़ अलाउद्दीन मंसूरी। हमीरगढ़ कस्बे की प्रेम देवी सोमानी की हत्या व पति नाथूलाल सोमानी पर हमले का खुलासा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने व्यापार मंडल के आह्वान पर कस्बे के बाजार बंद रखें साथ ही कस्बे के नरसिंह मंदिर चौक पर ग्रामीणों ने धरना भी शुरू किया 


व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रेम देवी सोमानी का जघन्य हत्याकांड करने वाले एवं नाथूलाल सोमानी पर जानलेवा हमला करने वालो का खुलासा आज दिन तक हमीरगढ़ पुलिस नही कर पाई। पूर्व में भी दो बार व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक अधिकारियों से मिला पर अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, विरोध स्वरूप हमीरगढ़ ग्रामवासी अनिश्चित बंद कर धरना प्रदर्शन पर बैठे है। हत्यारो को तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने हेतु व्यापार मंडल द्वारा यह उग्र आंदोलन अनिश्चितकालीन बंद के माध्यम से किया जा रहा है ।व्यापार मंडल की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रेम देवी सोमानी हत्याकांड का खुलासा कर आम नागरिकों को दहशत से भय मुक्त कराएं, व्यापार मंडल के कैलाश चंद्र, राजकुमार सोनी, मुरलीधर मूंदड़ा, गोविंद सोनी, गिरिराज सोनी, अशोक लड्डा राकेश मंडोवरा, बाबूलाल मंडोवरा, विक्रम भंडारी, दिनेश पांडेय, दिनेश सोमानी, लालाजी लोगड, गिरिराज मंडोवरा, जगदीश मंडोवरा, मनोज अग्रवाल, परशुराम दाधीच, कैलाश चंद्र पांड्या, किशन शर्मा, गबलु मंडोवरा, रोनक मंडोवरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवम सर्व समाज उपस्थित रहा!
अब देखना यह है कि प्रशासन हत्यारों की गिरफ्तारी तुरंत करेगा या हमीरगढ़ कस्बा अनिश्चितकालीन बंद रहेगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा