हिंदुस्तान जिंक के सभी कामगार देंगे एक दिन का वेतन

चित्तौडग़ढ़ (हलचल)। कोरोना के चलते हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फैडरेशन (इंटक) से जुड़ी सभी इकाइयों के नियमित एवं संविदा श्रमिक एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास, महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत, पदाधिकारी घनश्याम सिंह राणावत, लालूराम मीणा, प्रकाश श्रीमाल, महेंद्र कुमार सोनी, मदनेश लोढ़ा एवं मांगीलाल अहीर सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों द्वारा द्वारा लिए गए निर्णय के तहत यह तय किया गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी जब भी देश एवं  प्रदेश में किसी भी तरह की आपदाएं आई हैं, हमारे सभी श्रमिक साथियों ने कई बार आर्थिक सहयोग दिया है। वर्तमान गंभीर संकट की घड़ी में भी हमारे सभी श्रमिक साथी आर्थिक सहयोग देने के लिए तैयार हैं। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना