कफ्र्यू-राशन वितरण के दौरान महिला कांस्टेबल से धक्का-मुक्की, दो महिलाओं से पूछताछ

 भीलवाड़ा। कोरोनो वायरस संक्रमण न फैले, इसे लेकर शहर में कफ्र्यू लगा है और घरों में बंद लोगों के लिए प्रशासन की ओर से राशन सामग्री भी कॉलोनियों तक पहुंचाई जा रही है, लेकिन कुछ लोग व्यवस्थाओं को बिगाडऩे में लगे हैं, जो पुलिस से भी धक्का-मुक्की करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को उप नगर पुर में राशन वितरण व्यवस्था के दौरान व्यवस्था बनाने में लगी दो महिला कांस्टेबल के साथ कुछ महिलाओं ने अभद्रता की। पुलिस दो महिलाओं को थाने ले गई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
पुर थाना पुलिस ने बताया कि कफ्र्यू के चलते घरों में कैद लोगों के लिए राशन सामग्री सप्लाई करने वाला वाहन शुक्रवार को पुर के फकीर मोहल्ले में पहुंचा। जहां व्यवस्था बनाने के लिए दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। ये कांस्टेबल भीड़ न जुटे, इसके लिए महिलाओं को नियमानुसार लाइन में खड़ा करवा रही थी, तभी कुछ महिलाओं ने महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। बताया गया है कि इनके साथ एक युवक भी था। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और इस मामले में दो महिलाओं अफरोज बानो व असमां बानो को थाने ले गया। इन महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। 


 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना