कोरोना वायरस से एक ही दिन में दूसरी मौत

 भीलवाड़ा में कोरोना वायरस संक्रमित एक और बुजुर्ग ने गुरुवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले आज सुबह ही एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या दो तक पहुंच गई। 
जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि गुरुवार रात नाथडिय़ास निवासी 60 वर्षीय सुवालाल जाट ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जाट कई बीमारियों से ग्रेषित था। वह शहर के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती रहकर डायलेसिस करवा चुका था। इसका पता चलने पर जाट के नमूने लेकर जांच करवाई गई। जांच में वह कोरोना पॉजीटिव पाया गया। इसके चलते उसे गत दिनों जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
आपकों बता दें कि इससे पूर्व गुरुवार सुबह ही शाम की सब्जी मंडी के कोरोना पॉजीटिव एक बुजुर्ग की  जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का कारण राज्य सरकार के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने क्रोनिक किडनी डिजिज, ब्रेन स्ट्रोक व मधुमेह बताया। बता रहा है।  


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना