राहत भरी खबर- डॉ. आलोक और नियाज की रिपोर्ट नेगेटिव 

कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मरिजों के नेगेटिव आने के बाद एक और राहत भरी खबर सामने आई है। जयपुर में भर्ती बांगड़ हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों की रिपोर्ट भी अब नेगेटिव आ गई है। 
जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने हलचल को बताया कि बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आलोक मित्तल और सबसे पहले कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरिज डॉ. नियाज की रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है। ये दोनों चिकित्सक जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों चिकित्सकों और पांच मरिजों की जांच नेगेटिव आने के बाद चिकित्सा महकमे में उत्साह का माहौल है। यहां भर्ती पॉजिटिव मरिजों की चिकित्सा भी जयपुर के चिकित्सकों की देखरेख में की जा रही है। महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजन नंदा चिकित्सा व्यवस्था में जुटे हैं। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि आज 100 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिये गये हैं, जबकि विभिन्न होटलों और अन्य भवनों में सात सौ से ज्यादा लोग केरोंटाइन में रखे गये हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों को तलाशने और सर्वे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है और भीलवाड़ा का सर्वे एक दो दिन में पूरा हो जायेगा। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना