2 महिलाओं के गले से सोने की चेन और पर्स छीना

भरतपुर। शहर की मुखर्जी कालोनी में दो महिलाओं के गले से बदमाश सोने की चेन और 10000 से भरा पर्स लूट ले गए। दोनों महिलाएं दीपावली की शॉपिंग कर लौट रही थीं। बदमाश उनका कार से पीछा कर रहे थे और सुनसान इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया।  घटना गुरुवार शाम की है। मुखर्जी नगर कालोनी निवासी अमित खंडेलवाल ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट नगर में टाइल्स का शोरूम है। उनकी पत्नी स्वाति खंडेलवाल व जेठानी संतोष दीपावली के त्योहार से पहले शॉपिंग करने रणजीत नगर स्कूटी पर गई थीं। रणजीत नगर शॉपिंग करके स्वाति स्कूटी पर अपनी जेठानी संतोष को ला रही थी।
एक सफेद रंग की एस क्रॉस कार में बदमाश पीछे लग गए। जैसे ही स्कूटी डा. मोहकम सिंह वाली गली में पहुंची तो बदमाशों ने अपनी कार को उसके आगे लगा दिया और फिर उन्हें रोक लिया। गाड़ी में से एक बदमाश कट्टा लेकर उतरा और स्कूटी सवार दोनों महिलाओं के गले से अलग-अलग सोने की चेन तोड़ ली और हाथ में पकड़े 10000 से भरे पर्स को छीनकर कार से गए।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार