बालकों को हनुमान चालीस पाठ कठंस होने पर अखण्ड भारत की प्रतिमा से कि‍या सम्मानित




भीलवाड़ा (हलचल)।  मरूधरा माहेश्वरी युवा मंच द्वारा ऑनलाईन हनुमान चालीस पाठ का कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों जिसमें - मिराया सारड़ा, माही बजाज, विराट बाहेती, कृतिका सिंगी, भरत मून्दड़ा, चिराग मोहता, आरव तोषनीवाल, तनीष करवा एवं पार्थ हुरकट को चुना गया।
        सचिव रौनक बाहेती ने बताया कि 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों जिनको हनुमान चालीस पाठ कठंस (बिना रूके) याद था, उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम हरिशेवा धाम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज एवं संत मायाराम महाराज द्वारा सर्वश्रेष्ठ बच्चांे को अखण्ड भारत की प्रतिमा एवं आर्शीवचन देकर सम्मानित किया गया तथा समाज में सेवाओं एवं धार्मिक कार्यों मंे योगदान के लिये रवि जाजू एवं अमित बजाज का भी सम्मान किया गया।
        इस दौरान मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दामोदर सिंगी, दिनेश राठी, महेश जाजू, राधेश्याम सोमाणी, भैरूदान कर्वा, रतनलाल बाहेती, रामकुमार चाण्डक, श्यामसुन्दर बाहेती, अमित बजाज, पंकज राठी, पंकज हुरकट, मरूधरा युवा मंच के अध्यक्ष महादेव बाहेती एवं मरूधरा युवा मंच के सदस्यगण उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार