बेकाबू टेंपो पलटा, महिला की मौत, आठ घायल

 राजसमंद (हलचल)। जिले के भीम थाना इलाके में नेशनल हाइवे 148 डी पर टेंपो बेकाबू होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोगों के घायल होने की खबर है। 
जानकारी के अनुसार, भीम थाना सर्किल में नेशनल हाइवे 148 डी पर संबुरिया गांव के नजदीक एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार नौ जने घायल हो गये, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से भीम अस्पताल ले जाया गया। जहां 60 साल की एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार