दुष्कर्म का आरोपी Covid केयर सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार



 



अजमेर
प्रदेश में अपराधियों के लगातार बेखौफ होने की खबरें सामने आ रही है। मंगलवार को इसी से जुड़ा एक वाकिया अजमेर में सामने आया है। यहां जिले के सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कोविड केयर सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। वहीं अभी तक आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी हड़कंप मचा हुआ है। 
एडिशनल एसपी सिटी सुनील तेवतिया ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। भिनाय के राम मालिया निवासी सांवरलाल भील को इसके बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। लेकिन जेल भेजने से पहले करवाए गए कोरोना टेस्ट में आरोपी सांवरलाल पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे को केयर सेंटर भेज दिया गया था। 
पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी आज कोविड केयर सेंटर से खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में सूचना मिलने के बाद सभी थाना अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार