कोरोना पॉजिटिव महिला से सरकारी अस्पताल में छेड़छाड़



 



 अलवर/ जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य चिकित्सालय के मेडिकल आइसीयू में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपित बिना पीपीई किट पहने चादर ओढ़कर मेडिकल आइसीयू में घुसा। वहां उसने कोरोना पॉजिटिव महिला को डायबिटीज की जांच के बहाने बाथरूम में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल, तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच करवाई जा रही है। वहीं, घटना से आहत पीड़ित महिला यहां से रेफर होकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल चली गई। अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर सुशील बत्रा ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई।fggआइसीयू वार्ड में भर्ती अलवर शहर की कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय महिला के पास जाकर एक व्यक्ति ने कहा कि आपके डायबिटीज ज्यादा है, इसलिए यूरिन में शुगर चेक करनी है। उसने महिला को टॉयलेट में जाकर यूरिन लाने को कहा, जब महिला टॉयलेट में जाकर यूरिन लेने गई तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे पहुंच गया। उसने स्ट्रीप से महिला की डायबिटीज चेक की। महिला वापस बिस्तर पर आ गई। उसने महिला से फिर डिब्बी में यूरिन लाने को कहा। महिला जब टॉयलेट में गई और उसने पीछे से जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इस बारे में पुलिस को जानकारी मिलने पर वह बुधवार सुबह पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चादर ओढ़े एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार