मध्य प्रदेश की तस्वीर साफ, सत्ता में बरकरार रहेंगे शिवराज



 



भोपाल।मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। सीटों के कम ज्यादा होने के बावजूद तय हो गया है कि प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों में बरकरार रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को एक बार फिर विपक्ष में बैठना होगा। नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस में मायूसी छा गई है। मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव चुनाव जीत गए हैं। सांची सीट से प्रभुराम चौधरी जीत गए हैं। बमोरी सीट पर महेंद्र सिंह सिसोदिया जीत गए हैं।


इमरती 9 वें राउंड तक सिर्फ 626 वोट से आगे


ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा सीट से मतगणना के नौवें राउंड में भाजपा की इमरती देवी को 27105 और कांग्रेस से सुरेश राजे को 26479 मत मिले हैं। भाजपा 626 मत से आगे है।


लगभग पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 19 , कांग्रेस 7 और बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। यही ट्रेंड बरकरार रहा तो भाजपा दो तिहाई सीटों को कांग्रेस से छीन सकती है। बम्पर मतदान के रुझान को देखा जाए तो ग्वालियर और चंबल इलाके को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। चुनावी रुझान यही रहे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो मजबूत होंगे लेकिन राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही गढ़ में कमजोर हो सकते हैं। भाजपा के 12 में से 7 मंत्री आगे चल रहे हैं।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज