फिर दिन दहाड़े टूटे सूने घर के ताले, सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी

भीलवाड़ा (हलचल)। जिले के रायपुर थाना इलाके में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बेखौफ चोरों ने कुमावतों का खेड़ा गांव में एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के जेवरात चुरा लिये। 
जानकारी के अनुसार कुमावतों का खेड़ा (बोराणा) निवासी लेहरूलाल कुमावत ने रिपोर्ट दी कि 30 सितम्बर को वह अपनी पत्नी के साथ सुबह मकान पर ताला लगाकर खेत पर कृषि कार्य के लिए चला गया। दोपहर 2 बजे जब वह घर लौटा तो मेन गेट अन्दर से बन्द था। अन्दर देखने पर पीछे का गेट खुला था और लाइट चालू थी। पीछे का गेट चोरों ने अंट लगाकर तोड़ दिया था। कमरे में रखे बक्शे और पेटियों के ताले टूटे हुए थे। सारसंभाल करने पर चार तौला सोने का नेकलेश, साढे छ: तौले का रामनामी और मांदलिया, तीन तौले की झुमकिया, एक अंगूठी, साढे चार किलो चांदी का कंदौरा, डेढ किलो चांदी की कडिय़ा, डेढ किलो चांदी के पायजेब और दो सौ ग्राम के कातरिये, 90 हजार रुपए गायब मिले। कुमावत का कहना है कि चोरी गई 90 हजार रुपए की राशि कपास और सब्जियां बेचने से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार