राजस्थान के चार नगर निगमों में कांग्रेस व दो में भाजपा के महापौर बने



 



 राजस्थान के तीन बड़े शहरों के छह नगर निगमों में मंगलवार को महापौर के चुनाव हुए। इनमें से चार में कांग्रेस और दो में भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए। जयपुर ग्रेटर में भाजपा की सौम्या गुर्जर और जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर महापौर बनीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृह शहर जोधपुर के दो निगमों में से एक-एक में कांग्रेस और भाजपा की महापौर बनी हैं। जोधपुर दक्षिण में भाजपा की वनीता सेठ व उत्तर में कुंती ने जीत दर्ज की है। उधर, चुनाव के दौरान कोटा में जमकर हंगामा हुआ। कोटा उत्तर में कांग्रेस के पास बहुमत होने के कारण अंजू मेहरा आसानी से जीत गई। लेकिन, कोटा दक्षिण में कांग्रेस और भाजपा के पास पार्षदों का बराबर बहुमत था, ऐसे में यहां आठ निर्दलीय निर्णायक भूमिका में थे।


प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के चुनाव प्रबंधन के चलते दक्षिण में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल चुनाव जीत गए। यहां भाजपा के दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला। दक्षिण में चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों में आपस में टकराव हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भाजपा के चार कार्यकर्ताओं को चोट आई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोटा में अशोक गहलोत सरकार के इशारे पर प्रशासन ने कांग्रेस का सहयोग किया। अब सभी निगमों मे बुधवार को उपमहापौर का चुनाव होगा।


नगर निगम जोधपुर उत्तर और दक्षिण क्षेत्र से नवनिर्वाचित सभी भाजपा पार्षदों को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बधाई दी। पार्षद दल को संबोधित करते हुए शेखावत ने सभी को अपने कर्तव्यों व जनता के प्रति हर पल एक सजग व जवाबदेह जनसेवक बनकर तैयार रहने सीख दी। साथ ही, कांग्रेस के कुचक्र से सावधान रहने की बात कही।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत