रामधाम में पूर्णिमा पर हुआ रुद्राक्ष यज्ञ, आहुतियां दे की विश्व शांति की कामना

 


भीलवाड़ा (हलचल)। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से पूर्णिमा पर रविवार को हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में रुद्राक्ष यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रवक्ता गोविन्द प्रसाद सोडानी ने बताया कि यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की। मुख्य यजमान सत्यनारायण व रामपाल सोमाणी थे।  पंडित आचार्य रामू शर्मा, कमलेश शर्मा के मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ हुआ। पंडित रमाकांत आचार्य ने भगवान शिव का अभिषेक किया। जोरावर सिंह ने गोशाला में गायों को हरा चारा व लापसी खिलाई। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया की विमल-ललित अरोड़ा की तरफ  से गोशाला में गायों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 7 पंखे भेंट किए। पंडित घनश्याम शर्मा का विशेष सहयोग रहा। 13 अप्रैल से नवरात्रा महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। मन्दिर को भगवा पताकाओं से सजाया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा