सुजानगढ़ में सीएम बोले- आप मनोज मेघवाल को जिताएं, बाकी हम पर छोड़ दें


सुजानगढ़। राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल के समर्थन में कांग्रेस की चुनाव सभा हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। मनोज मेघवाल स्व. मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र हैं।
राज्य सरकार ने विकास कार्यों में नहीं छोड़ीं कोई कसर
नामांकन रैली को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आप मनोज मेघवाल को जिताएं बाकी हम पर छोड़ दें। मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी। लोकतंत्र में वोटों से राज तय होता है। ये व्यवस्था कांग्रेस ने तय की है। देश में व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आप भाजपा को जिताओ आगे तो कुछ नहीं होने वाला है। एक विधायक की संख्या बढ़ जाएगी। यदि कांग्रेस को जिताते हो तो एक भावना पैदा होगी। पटवारी से लेकर बड़े अधिकारी और मनोयोग से काम करेंगे। एक संदेश जाएगा कि सरकार मजबूत है, 500 से अधिक छात्राएं जहां है उन स्कूल्स को कॉलेज बना दिया जाएगा। राज्य सरकार ने विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे देश में राजस्थान एकमात्र राज्य है जहां विकास कार्यों पर 3 हजार करोड़ खर्च करेगा।
आयुष्मान भारत में हो जाएगा सबका स्वास्थ्य बीमा
सीएम गहलोत ने कहा कि आयुष्मान भारत में सबका स्वास्थ्य बीमा हो जाएगा। भारत सरकार से केवल 400 करोड़ मिलेंगे। एक के बाद एक अच्छी योजना प्रारम्भ की है। एससी-एसटी और ओबीसी के अलावा अन्य लोगों को भी छूट मिलेगी। सबसे बेहतर काम कोरोना में राजस्थान में हुआ, मृत्युदर सबसे कम रही। कोरोना में सेवा करते हुए स्वास्थ्यकर्मी की मृत्यु पर 50 लाख की सहायता का निर्णय लिया। जो मनोज ने मांगा वो सुजानगढ़ में दिया। अभी आचार संहिता लगी हुई है इसलिए कोई नई घोषणा सम्भव नहीं है। आप मनोज मेघवाल को जिताएं बाकी हम पर छोड़ दें।
भाजपा पर साधा निशाना
सीएम गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर निम्न स्तर की आलोचना करते रहते है। आज दुनिया में उनकी पार्टी एक नम्बर धनी पार्टी है। अभी ई-बॉन्ड लेकर आ गए। मुझे उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट रोक लगाएगा पर वैसा नहीं हुआ। आलोचना से हमें कोई दिक्कत नहीं, हम कमियों को दूर करेंगे। कांग्रेस का और हमारा ये तरीका है। सीएम गहलोत ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि किसान बैठे हैं 300 किसान मारे गए। किसानों के वोट से जीतकर आए हैं पर किसानों की चिंता नहीं है। ये उनका तरीका है काम करने का। जनता अच्छे अच्छों का घमंड चूर कर देती है। हमने काम करने में कमी नहीं रखी है और आगे भी हम जमकर काम करेंगे। ये चुनाव महत्वपूर्ण है आप कांग्रेस को जिताकर प्रदेश को संदेश दें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा