भैंरूकुंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या, नहीं हुआ खुलासा

 


 भीलवाड़ा विजय गढ़वाल। मेनाल के भैंरू कुंड के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश पाई गई। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि या तो इस युवक को कोई यहां फैंक गया या फिर उसने जहरीली वस्तु का सेवन किया है। वहीं दूसरी और मौके पर कोई जहरीली वस्तु पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि युवक की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की है। पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है। 
बेगूं थाने के महिपाल सिंह ने हलचल को बताया कि मेनाल के भैंरूकुंड के पास लोगों ने आज सुबह एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश पाई गई। मृतक के मुहं से झाग निकल रहे थे। मौके पर युवक के तड़पने  के निशान भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि घटना बीती रात की है। साथ ही आशंका है कि इस युवक को किसी ने यहां डाल दिया या फिर उसने कोई जहरीली वस्तु का सेवन किया है। लेकिन जहरीली कोई भी वस्तु मृतक के पास और घटना स्थल के आस-पास नहीं मिली है। फिल्हाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान के पुलिस प्रयास कर रही है। पहचान के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ पायेगी। मृतक पेंट शर्ट और काले रंग की जर्सी पहने है। उसके पास एक शॉल/ साफी भी मिली है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना