सांसद बहेडिया सहित 30 नेता विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा स्टार प्रचारक

भीलवाड़ा (,भूपेन्द्र औझा) l भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान विधानसभा के उपचुनावों  के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।उसमे भाजपा आलानेताऔ के साथ भीलवाड़ा भाजपा सांसद सुभाष बहेडिया को उसमे शामिल किया गया है।बहेडिया के अलावा भीलवाड़ा जिले मे अन्य किसी भाजपा नेता को उपचुनाव भाजपा स्टार प्रचारक सूची में नहीं है।
 भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद भारतीबेन,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, किशन लाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव देवनानी, नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर सुशील कटारा, दीया कुमारी, सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, कनक मल कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी,  राहुल कस्वा, पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया शामिल हैंl यह प्रदेश में मौजूदा तीन विधानसभा सहाड़ा, राजसंमद, सुजानगढ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव सभा एवम प्रचार का कार्य करेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना