गर्मी से बेहाल हुए दिल्लीवासियों को आज मिल सकती है राहत

 


नई दिल्ली | मार्च महीने के जाते-जाते गर्मी ने दिल्लीवासियों के  पसीने छुड़ा दिए। होली के दिन यानी सोमवार को दिल्ली के लोग गर्मी से बेहाल रहे। 76 वर्षों बाद मार्च के महीने में कल का दिन दिल्ली में सबसे अधिक गर्म रहा। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके पहले मार्च 1945 में दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, ऐसे में सभी को चिंता है कि क्या दिल्ली में गर्मी बढ़ चुकी है? रिपोर्ट की मानें तो अभी आने वाले कुछ दिन तापमान सामान्य रहेगा। अगर आज की बात करें तो लोगों को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलने की संभावना है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी दर्ज हुई है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित पूर्वोतर में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है।

अप्रैल में चलने वाली लू मार्च में चली

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यही नहीं, दिल्ली में सोमवार को लू (Heat Wave) भी चलने लगी है, जो आम तौर पर अप्रैल के आखिर में चलती है। दिल्ली के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि सोमवार को पालम में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नरेला में 41.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर 40.6, दिल्ली विश्वविद्यालय 39.8, लोधी रोड में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि, आईएमडी की माने तो तापमान सप्ताह के अंत में कम हो जाएगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में बारिश का अलर्ट

एक तरफ उत्तर भारत के ज्यादार राज्यों में लोग गर्मी से परेशान है वहीं हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्से में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में तेज हवाओं के साध बारिश हो सकती है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज