आठवीं बोर्ड परीक्षा : 6 से 25 मई तक होंगे पेपर

 


बीकानेर। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग ने आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 6 मई से शुरू होकर 25 मई तक होने वाले हर पेपर में दो से चार दिन का गैप दिया गया है। प्रदेश के करीब साढ़े बारह लाख बच्चे आठवीं बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय से मिलेंगे। परीक्षा केंद्र पर जाकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी होगी।
हिन्दी में अंतराल ज्यादा, सामाजिक विज्ञान में कम
परीक्षा कार्यक्रम में अंतराल हिन्दी में सर्वाधिक चार दिन का है। बच्चों के अनुसार तैयारी के लिए सबसे ज्यादा समय सामाजिक विज्ञान में चाहिए लेकिन इस विषय के लिए केवल दो दिन दिए गए हैं। इसी तरह गणित के लिए तीन दिन का गैप दिया गया है। संस्कृत के लिए दो दिन का ही अंतराल है।
तारीख        विषय
6 मई        अंग्रेजी
11 मई        हिन्दी
15 मई        गणित
19 मई        विज्ञान
22 मई        सामाजिक विज्ञान
25 मई        तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/सिंधी/गुजराती/पंजाब)

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज