मायके जा रही पत्नी से पति के सामने दो युवकों ने किया गैंगरेप

 


दिल्ली । उत्तर प्रदेश के एत्मादपुर में एक विवाहिता से पति के सामने गैंगरेप किया गया। विवाहिता ने एत्मादपुर थाने में लूट और गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में शादहरा (एत्मादुद्दौला) निवासी दो युवक नामजद हैं। एक आरोपित अज्ञात है। महिला ने तहरीर में वारदात का जो अंदाज बताया है वह हिला देने वाला है। मुकदमे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विवाहिता की ससुराल एत्मादपुर में है और उसका मायका शाहदरा क्षेत्र में है। मुकदमे के अनुसार घटना शाम करीब छह बजे की है। विवाहिता को अपने मायके जाना था। दोपहर को होली खेली जा रही थी, इसलिए वह नहीं गई। शाम को बाइक पर अपने पति के साथ मायके जा रही थी। झरना नाला के पास बुलट सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। उन्हें जबरन झरना नाला के जंगल में ले गए।

डरा धमकाकर पति-पत्नी को निर्वस्त्र होने पर मजबूर किया। जब दोनों ने अपने कपड़े उतार दिए तो उनका वीडियो बनाया। उनसे संबंध बनाने को कहा। वे तैयार नहीं हुए तो तीनों युवकों ने बारी-बारी से विवाहिता के साथ दुराचार किया। आरोपियों ने दस हजार रुपये और कानों के कुंडल आदि सामान भी लूटा। जाते समय धमकी देकर गए कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे।

 

विवाहिता ने दो आरोपियों की पहचान शाहदरा निवासी गौरी राजपूत और मोनू के रूप में की। तीसरे को वह पहचानती नहीं है। विवाहिता ने बताया कि घटना के बाद वह अपने घर पहुंची। वहां पहुंचकर उसने 112 नंबर पर सूचना दी थी। पुलिस आई थी। उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा