भैंरू कुंड में मिले शव की पहचान

 


 भीलवाड़ा हलचल। मेनाल के भैंरू कुंड के पास मिले शव की पहचान कर ली गई। मृतक बेगूं के कंथारिया का निवासी बताया गया है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। परिजनों ने किसी तरह के शक से इनकार किया है। 
बेगूं थाने के महिपाल सिंह ने हलचल को बताया कि बेगूं के मैनाल में स्थित भैंरूकुंड के पास बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने अथक प्रयास कर शव की पहचान कंथारिया,बेगूं निवासी लाभचंद (36) पुत्र रामलाल गाडरी के रूप में कर ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाभचंद की दीमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने लाभचंद की मौत पर किसी तरह की शंका नहीं जताई है। उधर, परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि  लाभचंद मंगलवार शाम को  घर से जोगणियां माताजी के दर्शन के लिए निकला था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना