ओपन शेल्टर होम से भाग गया नौ साल का बालक, अपहरण का मामला दर्ज


 भीलवाड़ा हलचल। आधी रात को रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला नौ साल का बालक शेल्टर होम से भाग गया। इस बालक को अस्थाई तौर पर शेल्टर होम में प्रवेशित करवाया गया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 
सुभाषनगर पुलिस के अनुसार, ओपन शेल्टर होम सचिव ने रिपोर्ट दी कि 5 अप्रैल को रात डेढ़ बजे शेल्टर होम में नौ साल के बालक को चाइल्ड लाइन ने छोड़ा गया। 5 अप्रैल को सुबह शेल्टर के सभी बच्चों के स्कूल जाने के बाद उक्त नौ वर्षीय बालक फ्रेश होने गया, जो मौका पाकर शेल्टर से भाग गया। शेल्टर कर्मचारियों ने बालक को आस-पास के क्षेत्र में ढूंढा गया। बालक चार-पांच अप्रैल की मध्य रात्रि को रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था, जिसे शेल्टर होम में अस्थाई तौर पर प्रवेशित कराया गया। जहां सुबह आठ बजे वह पलायन कर गया। पुलिस ने अपराध धारा 263 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल सूरत सिंह के जिम्मे की है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा