1300 मिली ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

 

 भीलवाड़ा हलचल। जिले की गुलाबपुरा थाना पुलिस ने एक महिला को स्मैके साथ गिरफ्तार किया है। 
गुलाबपुरा पुलिस ने हलचल को बताया कि सब इंस्पेक्टर राजेश तिवाड़ी गश्त पर थे। तिवाड़ी, बाबा बालकनाथ आश्रम के नजदीक चौराहे पर पहुंचे तो एक महिला सामने से आती दिखाई दी। यह महिला पुलिस को देखकर हड़बड़ाहट में पुन: उसी दिशा में घूमकर जाने लगी। उसकी हरकत संदिग्ध होने से पुलिस ने उसे रोका। पूछताछ में महिला ने खुद को सीमा 45 पत्नी स्व. सत्तू गुर्जर निवासी परसरामपुरा बताया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपने पास स्मैक होना बताया। महिला कांस्टेबल ने सीमा की तलाशी ली तो उसके पास पॉलिथिन की थैली में पुडियों में रखी स्मैक मिली। पुलिस ने स्मैक कब्जे में लेकर उसका वजन करवाया जो थैली सहित 1300 मिली ग्राम पाया गया। पुलिस ने स्मैक जब्त कर सीमा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना