अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, शव छोड़ भागे, 35 भर्ती

गंगापुर (मोना शर्मा)। सहाड़ा में आज अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग शव को वहीं छोड़ भागे। घटना में 35 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए जिससे उन्हें उपचार के लिए सहाड़ा व गंगापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद गांव के अन्य लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सहाड़ा निवासी अंबालाल जाट का कल निधन हो गया था। आज उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। श्मशान घाट जा रहे लोगों पर बीच रास्ते में पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और अंतिम यात्रा में शामिल लोग शव वहीं छोड़कर भाग छूटे। मधुमक्खियों के हमले में 35 लोग घायल हो गए, जिन्हें सहाड़ा व गंगापुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव के अन्य लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत