बंजारा बस्ती में हादसा: झोंपड़ी में आग से जिंदा जला प्रौढ़ 

 भीलवाड़ा संपत माली। शहर के प्रताप नगर थाना इलाके की बंजारा बस्ती में सोमवार सुबह एक झोंपड़ी में आग लगने से प्रौढ़ की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 
प्रताप नगर थाने के हैड कांस्टेबल उदय लाल ने भीलवाड़ा हलचल को बताया कि पटेलनगर बंजारा बस्ती में कमलजीतसिंह पंजाबी (55) अकेला रहता था। सुबह आठ बजे साला, पप्पू सिंह झोंपड़ी में पहुंचा, तब तक कमलजीत सिंह ठीक था। पप्पू सिंह ने जीजा से गेहूं लेने जाने की बात कही, तो उसने बाद में चलने के लिए कहा। इसके बाद पप्पू सिंह चला गया। करीब आधा घंटे बाद ही कमलजीत सिंह की झोंपड़ी में आग लग गई और इस आग में वह जिंदा जल गया। 
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कमलजीत के शव को झोंपड़ी से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आगजनी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। 


 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार