देश में कोरोना से अब तक 6 की मौत, 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद

 देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में जहां 63 साल के एक मरीज ने बीती रात दम तोड़ दिया तो वहीं बिहार में पटना एम्स में एक 38 साल के व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। वहीं भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 12 बजे तक आज देश में कुल 341 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच देश के तीन राज्यों में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं। आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन का आदेश दिया हैं।दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।170 से ज्यादा देशों तक फैल चुके इस घातक वायरस के कारण अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


 




  • 31 मार्च तक ट्रेने रद


    समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक देश में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें रद कर दी गई है। भारतीय रेल के मुताबिक 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद कर दिया गया है।




टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार