किसान की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर किसानों की कर्जमाफी को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है, लेकिन छोटे-छोटे लोन के लिए किसानों को प्रताड़ित करने में जुटी हुई है।


प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में बताया कि सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार रुपए का लोन था, लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में हर जगह यही हाल है और छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।


योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है। इस परिवार के लिए क्या जवाब है उनके पास?'



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार