कोरोना वायरस के खौफ के बीच ओला ने अस्थायी रूप से बंद की सेवाएं

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के खौफ के बीच कैब कंपनी ओला ने अस्थायी रूप में अपनी सेवाएं बंद कर दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे भारत में इससे लड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके कारण भारत में कैब कंपनी ओला ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। सामाजिक दूरियों का ध्यान रखते हुए कंपनी ने अपनी सेवा “कैब शेयरिंग” को कुछ समय के लिए रोक दिया है। इस महामारी के मद्देनजर कैब सर्विस प्रोवाइडर ओला ने यह बड़ा फैसला लिया है।


जानकारी के अनुसार ओला ने देशभर में शेयरिंग कैब की सवारी सुविधा पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करेगा। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस प्रतिबंध के बारे में मीडिया को सूचित करते हुए कंपनी ने कहा कि ओला शेयर को अगले निर्देश तक बंद किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार