PM नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस को लेकर की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को हिला रखा है। इसके चक्कर में अधिकतर देशों में कफ्र्यू जैसी स्थिति हो गई है। लोग हैरान-परेशान हैं। सरकारें इस पर काबू पाने के लिए काफी जतन कर रही हैं। भारत में मोदी सरकार ने भी कोरोना को हराने के लिए कमर कसी हुई है।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात देशवासियों को संबोधित कर इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए सहयोग करने की अपील की। आज पीएम ने एक और कदम उठाते हुए इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, ओडिशा के नवीन पटनायक, आंध्रप्रदेश के वाईएस जगन मोहन रेड्डी, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, असम के सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री या प्रतिनिधियों ने शिरकत की।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार