रंगों से होली खेलना का नहीं है मन तो इन 4 तरीकों से मना सकते हैं होली

नई दिल्ली । होली की तैयारियां और सेलीब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। अब रंगों के इस त्योहार में कुछ ही दिन रह गए हैं। बाज़ारों में पिचकारी और रंग मिलने शुरू हो गए हैं। बच्चे भी पिचकारी और पानी वाले गुब्बारों के साथ नज़र आने लगे हैं।


होली का त्योहार मज़ेदार ज़रूर होता है लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें यह त्योहार कुछ खास पसंद नहीं आता। इसमें कोई शक़ नहीं कि होली खेलने में तो बड़ा मज़ा आता है, लेकिन साथ ही थकावट भी काफी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको अगले दिन ऑफिस या कॉलेज जाना हो, तो होली की छुट्टी का मज़ा उठाना ज़्यादा बेहतर लगने लगता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आप ये त्योहार और किस तरीके से मना सकते हैं।


1. डांस पार्टी


हम सभी रंग बरसे, बलम पिचकारी और सोनी सोनी जैसे बॉलीवुड गानों पर नाचते हुए बड़े हुए हैं। आप भी होली के दिन अपने घर पर डांस पार्टी रख सकते हैं। डांस पार्टी में बॉलीवुड के मज़ेदार गानों के अलावा खाने में गुजिया, जलेबी और कचौड़ी जैसी चीज़ें शामिल कर सकते हैं।


 


2. फिल्में देखें


अगर आपको होली खेलना या फिर डांस पार्टी का आइडिया अच्छा नहीं लग रहा है तो, आप घर बैठकर खूब सारी फिल्में देख सकते हैं। आप ऐसी फिल्मों या टीवी सीरीज़ एक लिस्ट बना सकते हैं, जो आप देखना चाहते हैं। और फिर अंधेरे कमरे में पॉपकॉर्न का टब लेकर सारा दिन एन्जॉय कर सकते हैं।  


3. पिज़्ज़ा पार्टी 


पिज़्ज़ा एक ऐसी डिश है जो आप कभी भी खा सकते हैं। तो होली के दिन भी आप अपने दोस्तों के साथ पिज़्ज़ा पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। 


4. खुद का ख्याल रखें


होली के दिन ज़ाहिर तौर पर छुट्टी का दिन होता है। तो अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी ब्रेक लें और अपने शरीर और दिमाग़ को आराम दें। आप अच्छी नींद ले सकती हैं, फेसपैक लगा सकती हैं, वाइन पी सकती हैं। पार्लर जाकर बॉडी मसाज, हेड मसाज या फिर मेनीक्योर-पेडीक्योर भी करा सकती हैं।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार