सरकार ने दो चैनलों पर लगाया प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग की वजह से 48 घंटों के बैन के बाद एशियानेट और मीडिया वन चैनल फिर से ऑन एयर कर दिए गए हैं। दिल्ली हिंसा में एक समुदाय विशेष का पक्ष लेने के आरोप में दिल्ली सरकार ने दो टीवी चैनलों पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। उस पर आज प्रतिबंध हटा लिया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जिन दो टीवी चैनलों पर बैन लगाया था वो मलयालम न्यूज चैनल एशियानेट न्यूज और मीडिया वन न्यूज हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों टीवी चैनलों पर यह प्रतिबंध उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की कवरेज को लेकर लगाया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 48 घंटे की रोक लगाते हुए कहा था कि इस तरह की खबर से साम्प्रदायिक झगडे को बढ़ाया गया है। चैनलों को शुरुआत में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उनके जवाब दाखिल करने के बाद मंत्रालय ने पाया कि उन्होंने केबल टीवी नेटवर्क (नियमन) कानून, 1995 के तहत निर्धारित कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन किया है।


 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार