शनिवार से 3 दिन तक बंद रहेंगे दिल्ली के बाजार, पीडितों की संख्या पहुंची 224

देश में कोरोना वायरस ने पैर पसारना तेज कर दिया है। देश में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। कोरोना वायरस से पीडितों की संख्या 224 तक जा पहुंची है। इनमें 20 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह 180 एक्टिव केस है जिन्हें इलाज के लिए आसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

- कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी बाजारों को शनिवार से तीन दिनों तक के लिए बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान हालांकि दवा की दुकानें खुली रहेंगी। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए यह ऐहतियाती कदम उठाया गया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

- लखनऊ प्रशासन ने राज्य की राजधानी में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को सभी कैफे, बार, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने की घोषणा कर दी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश ने इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ये आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश के साथ ही सरकारी कार्यालयों, बैंक और निजी प्रतिष्ठानों को छोड़कर लखनऊ लगभग पूरा बंद हो गया है। हालांकि, सरकार ने अब तक घर से काम करने के आदेश नहीं दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वित्तवर्ष समाप्ति पर है, ऐसे में काम लगभग दोगुना हो जाता है। हम कर्मचारियों को ऑफिस न आने के लिए नहीं कह सकते, क्योंकि सभी लोग कम्प्यूटर से जुड़े नहीं हैं।"

- केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के दो और जांचें पॉजिटिव पाई गईं। इस तरह से केंद्र शासित प्रदेश में नोवेल कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 10 हो गई है। गौरतलब है कि इन दोनों मरीजों का कोई विदेश यात्रा का रिकॉर्ड नहीं है। लद्दाख में 10 संक्रमित रोगियों में से एक सेना का जवान है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या चार है। इसमें एक घाटी से है और तीन जम्मू क्षेत्र से हैं। यहां आज व बीते रोज बांग्लादेश से पहुंचे 90 से ज्यादा छात्रों को श्रीनगर सिटी में विभिन्न अस्थायी सुविधाओं में आइसोलेशन में रखा गया है।

- दिल्ली मेट्रो रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दिन बंद रहेगी। कोरोना वायरस के चलते 'जनता कर्फ्यू' को देखते हुए दिल्ली में 22 मार्च को मेट्रो बंद रहेगी। DMRC इन इस बात का ऐलान किया है।

-UK और अन्य देशों से भारत आने पर लगाई गई रोक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब।

-कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार बड़ा निर्णय लिया है कि दिल्ली के सारे शॉपिंग मॉल बंद किए जाएंगे। जरूरी समान की दुकानें खुली रहेंगी।

-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र के चार शहरों काे लॉक डाउन करने का निर्णय किया है। मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवड और नागपुर को 31 मार्च तक सभी सेवाएं बदं करने का निर्णय किया गया है। अब तक महाराष्ट्र में 52 मरीज पाए गए हैं। इस दौरान जरूरी सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है।

-अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों समेत 18 कंपनियों को देश में कोरोना वायरस परीक्षण करने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से टेस्ट लाइसेंस मिल गया है।

-राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित आज पहली मौत हो गई है। संक्रमित व्यक्ति इटली का रहने वाला था जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी।

- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है कि कोरोना से जंग और संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री जी के आव्हान का मैं समर्थन करता हूं।साथ ही मध्य प्रदेश और देश के सभी नागरिकों से निवेदन करता हूं कि 22 मार्च को @narendramodi द्वारा सुझाए गए "जनता कर्फ्यू" में सहभागिता कर इस संक्रमण के विरुद्ध देश की जंग में अपना योगदान दें।

-कोरोना के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर में आज से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। आज से श्रद्धालु बाला जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर को बंद का आदेश दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा और साथ ही सिनेमा हॉल भी बंद कर दिए गए हैं।

- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंदिरा गांधी वन अनुसंधान केंद्र ( FRI Dehradun) को लॉकडाउन करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के आदेश दे दिए गए हैं। अब न ही संस्थान से कोई बाहर आएगा और न ही अंदर जाएगा। इसी संस्थान से 62 आईएफएस अधिकारी स्पेन और फ़िनलैंड की यात्रा कर लौटे थे। अभी तक 3 अधिकारियों के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ की रिपोर्ट अभी और आना बाकी है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार