गत 6 माह में सबसे अधिक कमाई देने वाला प्लेटफार्म बना शेयर बाजार


  1. भीलवाड़ा (हलचल)। आर.डी पुरोहित के संचालक गोविन्द राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना काल के दौरान विश्व में महामारी की खबरों से शेयर बाजार में जो गिरावट आई थी वह गिरावट आज रिकवर होकर बाजार फिर से नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। अर्थात् शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मार्च 2020 में गिरकर 25638 के स्तर पर आ गया था और आज फिर से 42566 के उच्चतम स्तर एवं निफ्टी ने 7511 के निम्नतम स्तर से आज 12451 को छू लिया है। उस गिरावट के समय जिन निवेशकों ने अपना पैसा शेयर बाजार में लगाया था वह लगभग डेढ़ गुणा बढ़ गया है। उदाहरण के लिए मुकेश अंबानी की कम्पनी रिलायंस इण्डस्ट्री के शेयर का भाव लगभग 6 माह पूर्व 875.65 था और आज नवम्बर माह में उस शेयर के प्राइज लगभग 2050 है। मतलब रिलायंस के शेयरों ने सौ प्रतिशत निवेशकों को फायदा हुआ है। राजपुरोहित ने बताया कि शेयर बाजार विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए आर.डी पुरोहित इंफोटेक ने शेयर बाजार की  ऑन लाईन ट्रेनिंग शुरू की है जिसका आप फायदा उठाकर स्वयं का रोजगार पा सकते है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार