50 रुपये की उधारी पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या

 


फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय शख्स ने अपने दोस्त की महज इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि वह उधार के 50 रुपये नहीं चुका रहा था। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

22 फरवरी को बरोली गांव के रहने वाले विजयपाल की उनके दोस्त ब्रह्मानंद ने हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, विजयपाल और ब्रह्मानंद आपस में पड़ोसी और दोस्त थे। दोनों एक साथ कंस्ट्रक्शन लेबर का काम करते थे।

22 फरवरी की शाम दोनों शराब पी रहे थे और इसी दौरान दोनों के बीच 50 रुपये को लेकर बहस शुरू हुई, जो विजयपाल ने ब्रह्मानंद से लिए थे।

गुस्से में आकर ब्रह्मानंद ने अपने दोस्त का गला दबा दिया और उसने यह बात भी कबूली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा, "पुलिस की एक टीम विजयपाल की हत्या के लिए ब्रह्मानंद की तलाश कर रही थी। एक गुप्त सूचना के बाद, उसे प्रतापपुरा क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान ब्रह्मानंद ने कहा कि 50 रुपये को लेकर उसका विजयपाल के साथ झगड़ा हुआ था। हमें हत्या में किसी और के भी शामिल होने का शक है। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।"
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा