डेढ़ लाख लेकर ब्याह रचाने व दस दिन बाद गहने लेकर रफूचक्कर हुई दुल्हन सहित 6 गिरफ्तार

 

 भीलवाड़ा  प्रेमकुमार गढ़वाल। एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर ब्याह रचाने और शादी के दस दिन बाद ही गहने लेकर रफूचक्कर हुई दुल्हन को कोतवाली पुलिस ने 5 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब तक की पूछताछ में इन लोगों ने दर्ज मुकदमे के अलावा कोई और वारदात कबूल नहीं की है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है।
सहायक उप निरीक्षक रामेश्वरलाल तेली ने हलचल को बताया कि छोटी सादड़ी इलाके के जौधपुरिया निवासी हरीसिंह राजपूत ने एक मार्च को अपने साथ हुये दगे की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई थी। सिंह से उसके परिचित नारायण सिंह, बंटू सिंह ने ममता बंजारा के जरिये चेतना नामक युवती से उसकी जनवरी माह में शादी करवाई थी। इस शादी के बदले इन लोगों ने परिवादी से डेढ़ लाख रुपये लिये थे। शादी के दस दिन तक चेतना, परिवादी के साथ बतौर दुल्हन रही। इसके बाद वह बिना बताये घर से सोने का मंगलसूत्र, आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, पायजैब, बिछुडिय़ां आदि गहने लेकर रफूचक्कर हो गई थी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। तफ्तीश के बाद आज आरोपित दुल्हन देवास, मध्यप्रदेश निवासी चेतना सौलंकी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी तेली ने बताया कि अन्य पांच गिरफ्तार आरोपितों में जौधपुरिया निवासी बंटू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राठौड़, नारायण सिंह पुत्र शिवसिंह राठौड़, ममता बंजारा निवासी देवरान, संजय परमार व वीरेंद्र चौहान निवासी देवास शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि बंटूसिंह, नारायण सिंह व ममता बंजारा ने परिवादी से डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी शादी चेतना से करवाई थी, जबकि संजय परमार व वीरेंद्र चौहान शादी के बाद दुल्हन को परिवादी के यहां से अपने साथ ले गये थे। इसके बाद से चेतना को इन लोगों ने अपने पास रखा था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत