फार्म हाउस पर नीम के पेड़ से लटका मिला सिजारी का शव, फैली सनसनी


 भीलवाड़ा हलचल। कोदूकोटा के एक बुजुर्ग किसान का शव सातोला का खेड़ा स्थित एक फार्म हाउस पर नीम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। 
कोटड़ी थाने के हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने हलचल को बताया कि कोदूकोटा निवासी धन्ना (75) पुत्र कालू सुथार, सातोला का खेड़ा क्षेत्र स्थित अश्विनी कुमार के फार्म हाउस पर सिजारी था। वह इसी खेत पर पिछले 15 साल से खेती कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी व दो बेटे गांव में ही रहते हैं। धन्ना गुस्सैल प्रवृत्ति का था।
शनिवार सुबह  जंगल में शौच के लिए गये ग्रामीण ने धन्ना का शव फंदे से लटका देखकर ग्रामीणों के जरिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां धन्ना का शव रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन से उन्होंने धन्ना को नहीं देखा। साथ ही वह अपनी पत्नी और बच्चों से भी बात नहीं करता था। ऐसी जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।               

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना