कांग्रेस के सात निलंबित लोकसभा सांसदों का निलंबन रद

नई दिल्ली, संसद में हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। सदन के सुचारू संचालन को लेकर संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद स्पीकर ओम बिरला द्वारा सात कांग्रेस लोकसभा सांसदों के निलंबन को रद कर दिया गया। राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


आज संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा होने की उम्मीद है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने आज लोकसभा में 'दिल्ली के कुछ हिस्सों में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की मांग की है। वहीं आज गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में शाम करीब 5.30 बजे इस पर जवाब देंगे।


गौरतलब है कि विपक्ष 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा की मांग कर रहा है, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई। सरकार सामान्य स्थिति लौटने पर होली के बाद चर्चा आयोजित करने के लिए सहमत हुई।


बता दें, दिल्ली पुलिस ने हिंसा के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत 41 मामलों सहित 254 एफआईआर दर्ज की हैं। 903 लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या पुलिस ने हिरासत में लिया है।हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के तहत दो विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।


- राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 6 मार्च, 2020 तक, असम में कुल 802 लोगों को हिरासत में रखा गया है।


 - विपक्षी दलों के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित कर दिया गया। आज दोपहर 1.30 बजे तक लोकसभा स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसदों ने दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा करने और कांग्रेस के 7 लोकसभा सदस्यों के निलंबन को रद करने की मांग की।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार