होली का तोहफा- केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस मिलेंगे 10,000 रुपये

 


 इस महीने के अंत में होली का त्योहार है और इस मौके पर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कैश गिफ्ट देकर खुश करने का विचार कर रही है। कोरोना की वजह से भले ही इस बार होली के रंगों में पहले जैसी रौनक ना हो लेकिन केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी जरूर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार स्पेशल फेस्टिबल एडवांस स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को दस हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिया जाएगा। इस दस हजार रुपये को कर्मचारी दस आसान किस्तों में वापस कर सकते हैं। हालांकि स्कीम के तहत मिली इस राशि को 31 मार्च, 2021 से पहले खर्च करना होगा। स्कीम के तहत दी हुई राशि ब्याज मुक्त होगी और दस आसान किस्तों में इसे वापस किया जा सकता है। बता दें कि कर्मचारियों को सातवें आयोग की सिफारिश के आधार पर ये सुविधा मिल रही है। इससे पहले छठे वेतन आयोग में 4,500 रुपये मिलते थे। हालांकि यह एडवांस राशि साल में केवल एक ही बार मिलेगी। इसके अलावा राज्य सरकारों के पास भी कर्मचारियों को अग्रिम राशि देने का विकल्प है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते को नए वित्त वर्ष में जारी करने वाली है। बीतें दिनों वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में जानकारी दी थी कि कर्मचारियों और पेशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते की तीन बकाया किस्त जुलाई 2021 में जारी किया जाएगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना